ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में बी.ए. प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू।

By Shubh Bhaskar · 03 May 2026 · 6 views
राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में बी.ए. प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ०1 मई से प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन करने की अपील की है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार विजय ने बताया कि अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर उच्च शिक्षा विभाग (एचटीई) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पोर्टल पर प्रवेश नीति सहित अन्य आवश्यक जानकारियां भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन में सुविधा मिलेगी।
प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. रेनू शर्मा ने बताया कि आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्र, उनकी जारी तिथि, फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज सावधानीपूर्वक जांच कर ही अपलोड करने चाहिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि या अधूरी जानकारी आवेदन निरस्त होने का कारण बन सकती है।
उन्होंने अभ्यर्थियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी एवं जन्मतिथि बोर्ड अंकतालिका के अनुसार ही दर्ज करें। आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों में दर्ज विवरण में किसी प्रकार की भिन्नता नहीं होनी चाहिए।
बोनस अंक के लिए संबंधित प्रमाण पत्रों को स्पष्ट रूप से आगे-पीछे स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य है। बिना फोटो एवं हस्ताक्षर वाले अथवा अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
साथ ही, ओबीसी, एमबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि उनका प्रमाण पत्र तीन वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। पुराने प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे, ऐसे में नए प्रमाण पत्र बनवाकर ही आवेदन करना आवश्यक है, अन्यथा आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकेगा।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन पूर्ण करने का आग्रह किया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube