ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गरीब का मसीहा-राजस्थान का शहंशाह": कोटा में सेवा संकल्प के साथ मना जननायक अशोक गहलोत का जन्मदिन

By Shubh Bhaskar · 03 May 2026 · 7 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


गरीब का मसीहा-राजस्थान का शहंशाह": कोटा में सेवा संकल्प के साथ मना जननायक अशोक गहलोत का जन्मदिन प्रदेश।

अध्यक्ष आबिद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को बांटे पिज्जा, बर्गर और आइसक्रीम; 'सेवा ही धर्म' का दिया संदेश।


कोटा शहर मे राजस्थान की राजनीति के 'जादूगर' और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस कोटा में 'सेवा ही संकल्प' के रूप में ऐतिहासिक उत्साह के साथ मनाया गया। नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और हाड़ौती के प्रख्यात समाजसेवी आबिद खान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की नई मिसाल पेश की।आधुनिक खान-पान से खिले गरीबों के चेहरेकार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान, कोटा जिलाध्यक्ष नितिन गौतम और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शहर उपाध्यक्ष लियाकत अली ने एक अनूठी पहल की।


कार्यकर्ताओं ने गरीब बस्तियों और जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर केवल पारंपरिक मिठाई ही नहीं, बल्कि आइसक्रीम, केक, पिज्जा और बर्गर का वितरण किया। जब समाज के अंतिम छोर पर बैठे बच्चों और बुजुर्गों को ये आधुनिक व्यंजन मिले, तो उनके चेहरों की मुस्कान ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

"जनता मांगते थक जाएगी, मैं देते नहीं": -

नितिन गौतमकोटा जिलाध्यक्ष नितिन गौतम ने पूर्व मुख्यमंत्री के विजन को याद करते हुए कहा कि गहलोत साहब ने हमेशा जनता से कहा है— "आप मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूँगा।" उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुफ्त राशन योजना से लेकर बालिकाओं को डिजिटल क्रांति से जोड़ने के लिए स्मार्टफोन बांटने तक का साहसिक कार्य केवल गहलोत ही कर सकते थे।

प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान ने बताया 'मसीहा'इस अवसर पर आबिद खान ने जननायक को राजस्थान का 'शहंशाह और गरीबों का असली मसीहा' करार दिया। उन्होंने कहा कि गहलोत का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा है और आज का यह आयोजन उसी सेवा भाव को आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है।

इन जांबाज कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भूमिकासेवा के इस महाकुंभ को सफल बनाने में शाहरुख खान, लियाकत अली, उस्मान अली, शंकर सिंह जादौन, नवीन युवराज, अशोक साहिल, देवेश, अर्जुन, मां शाहरुख, सलमान, आमिर, दिलशाद और रमेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिन-भर पसीना बहाकर अपने नेता के प्रति अटूट निष्ठा व्यक्त की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube