ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 दर्जन मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर अवैध कट्टे के साथ दबोचा।

By Shubh Bhaskar · 02 May 2026 · 31 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 दर्जन मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर अवैध कट्टे के साथ दबोचा।



कोटा शहर मे अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोटा शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर के एक शातिर अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी विजेंद्र सिंह उर्फ अंकित उर्फ गजेंद्र शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पहले से ही करीब 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदीपुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में शहर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीमें सक्रिय हैं। 1 मई की रात को उद्योग नगर थाना पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि न्यू मोटर मार्केट में एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।पीतल की बॉडी वाला कट्टा बरामदतलाशी के दौरान आरोपी विजेंद्र सिंह (30 वर्ष) के पास से एक अवैध देशी कट्टा मिला। विशेष बात यह है कि बरामद कट्टा लोहे के बैरल और पीतल की बॉडी से बना हुआ है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हथियार को जब्त कर लिया है।

खौफ का पर्याय: 24 मामलों में है संलिप्तपुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी विजेंद्र सिंह के खिलाफ कोटा के विभिन्न थानों जैसे महावीर नगर, अनंतपुरा और आर.के. पुरम में दो दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, नकबजनी, मारपीट, अपहरण और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

अब 'सप्लायर' पर पुलिस की नजरथानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस अब इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि आरोपी यह अवैध हथियार कहाँ से लेकर आया था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube