ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नरसिंह जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

By Shubh Bhaskar · 30 Apr 2026 · 15 views
नरसिंह जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को हजूरी गेट स्थित प्राचीन नरसिंह मंदिर में भगवान नरसिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
मंदिर के महंत पंडित विवेकानन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः काल ध्वजारोहण किया गया तथा भगवान नरसिंह का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें नई पोशाक धारण कराई गई। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
उन्होंने बताया कि शाम के समय नरसिंह स्तोत्र का पाठ एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके पश्चात प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
पंडित विवेकानन्द शर्मा ने कहा कि हर वर्ष नरसिंह जन्मोत्सव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यह आयोजन विश्व शांति और कल्याण की भावना के साथ संपन्न किया जाता है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube