ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मजदूर दिवस पर एकजुटता और संघर्ष का आह्वान।

By Shubh Bhaskar · 30 Apr 2026 · 32 views
मजदूर दिवस पर एकजुटता और संघर्ष का आह्वान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अलवर द्वारा श्रमिक वर्ग को शुभकामनाएं देते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया।
पार्टी की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि सन् 1886 का ऐतिहासिक मजदूर आंदोलन श्रमिकों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ, जिसने ०8 घंटे के कार्यदिवस की नींव रखी। यह उपलब्धि मजदूरों के लंबे संघर्ष और बलिदान का परिणाम रही।
वक्तव्य में वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि आज साम्राज्यवादी और पूंजीवादी ताकतें तेजी से बढ़ रही हैं, जो अपने मुनाफे के लिए मजदूरों का शोषण कर रही हैं। कई स्थानों पर ०8 घंटे के वेतन पर 12 घंटे तक काम कराया जा रहा है और साप्ताहिक अवकाश तक नहीं दिया जा रहा।
पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकारें भी पूंजीपतियों के साथ मिलकर मजदूर विरोधी नीतियां और कानून बना रही हैं, जिससे श्रमिक वर्ग की स्थिति और अधिक कठिन होती जा रही है। ऐसे में मजदूरों के सामने व्यापक एकता कायम कर अपने अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष करना आवश्यक हो गया है।
इस अवसर पर “जीने के लिए लड़ो, लड़ने के लिए जियो” का नारा बुलंद किया गया। साथ ही बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए एटक की मांग दोहराई गई कि सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और कार्य के घंटे घटाकर ०6 घंटे किए जाएं, ताकि अधिक लोगों को रोजगार मिल सके।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने श्रमिकों से अपील की है कि वे मजदूर दिवस को व्यापक स्तर पर मनाएं और अपने हक की लड़ाई को लगातार जारी रखें।
अंत में “दुनिया के मजदूरों, एक हो!” का नारा देते हुए एकजुटता का संदेश दिया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube