ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चौकीदार समझने लगा स्वयं को राजा, देने लगा आशीर्वाद : डॉ. श्रवण।

By Shubh Bhaskar · 30 Apr 2026 · 70 views
चौकीदार समझने लगा स्वयं को राजा, देने लगा आशीर्वाद : डॉ. श्रवण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर बनारस से पधारे गायक एवं अभिनेता डॉ. श्रवण ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। राजगढ़ दौरे के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति शुरुआत में स्वयं को “देश का प्रधान सेवक” कहता था, वह अब स्वयं को “राजा” समझने की भूल करने लगा है।
उन्होंने कहा कि देशवासियों के स्नेह और आशीर्वाद से मिली बड़ी जिम्मेदारी को समझने के बजाय आज सत्ता में बैठे लोग आमजन की भावनाओं से दूर होते जा रहे हैं। डॉ. श्रवण ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने मातृभूमि की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके त्याग और तपस्या की भावना को वर्तमान समय में कमजोर करने का प्रयास हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि देश को एकजुट रखने के बजाय जातिवाद और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि वे आगामी चुनावों की स्थिति का आकलन करने में जुटे हैं।
डॉ. श्रवण ने विपक्ष और समर्थकों के बीच चल रही बयानबाजी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जनता का वास्तविक समर्थन किसके साथ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग आज भी अंधभक्ति में लिप्त होकर हर परिस्थिति में समर्थन देने का भरोसा जता रहे हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की जागरूकता ही सबसे बड़ी ताकत होती है और आने वाले समय में जनता ही सही दिशा तय करेगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube