ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डाइट के वार्षिक पंचांग 2026-27 को मिली मंजूरी, 185 कार्यक्रम होंगे आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 29 Apr 2026 · 41 views
डाइट के वार्षिक पंचांग 2026-27 को मिली मंजूरी, 185 कार्यक्रम होंगे आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बसवा- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बसवा में बुधवार को कार्यक्रम सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर द्वारा निर्धारित सत्र 2026-27 के वार्षिक पंचांग के अनुरूप डाइट के विभिन्न प्रभागों द्वारा तैयार किए गए वार्षिक कार्यक्रमों का अनुमोदन किया गया।
योजना एवं प्रबंध प्रभागाध्यक्ष डॉ बी एल नापित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष के पंचांग में कुल 185 कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 3416 शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पंचांग के तहत पूरे सत्र में प्रशिक्षण, कार्यशालाएं, प्रसार बैठकें, प्रकाशन और अनुसंधान से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित जिले के शिक्षा अधिकारियों ने सर्वसम्मति से पंचांग को मंजूरी प्रदान करते हुए इसे शिक्षा में गुणात्मक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। डाइट बसवा द्वारा सत्र अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक उन्नयन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उप-प्रधानाचार्य अनिल कुमार गर्ग ने डाइट की कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा सेवा में कार्यरत एवं सेवा पूर्व शिक्षकों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, साथ ही जिले में कक्षा ०5वीं और ०8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन भी किया जाता है।
बैठक में आशा गुप्ता, पवन कुमार जैन, प्रवीण शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, राजेश कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार मीणा, मुकेश चंद मीणा सहित डाइट के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी डाइट के जितेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube