ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड में ​डिजिटल क्रांति: अब मोबाइल से खुद कर सकेंगे अपनी जनगणना 1 मई से शुरू होगा जनगणना-2027 का पोर्टल

By Shubh Bhaskar · 29 Apr 2026 · 23 views
पीपाड में ​डिजिटल क्रांति: अब मोबाइल से खुद कर सकेंगे अपनी जनगणना 1 मई से शुरू होगा जनगणना-2027 का पोर्टल

​नगर पालिका ने कसी कमर शिविरों के जरिए किया जा रहा जागरूक


​पीपाड शहर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पीपाड नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना 2027 का आगाज होने जा रहा है, जो इस बार पूरी तरह 'डिजिटल' स्वरूप में होगी। आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए इस बार नागरिकों को यह विशेष सुविधा दी गई है कि वे स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की गणना कर सकेंगे।
​नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी रामकिशोर भाटी ने बताया कि ​जनगणना के प्रथम चरण में 01 मई से 15 मई तक स्व-गणना पोर्टल खुला रहेगा। इस दौरान नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल से परिवार की सामान्य जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की सूचीकरण और गणना का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इस जनगणना में खास बात यह है कि इस बार कागज-कलम का उपयोग नहीं होगा बल्कि सारा डेटा सीधे जनगणना पोर्टल पर मोबाइल के जरिए फीड किया जाएगा।​नगर पालिका द्वारा इस राष्ट्रीय कार्य को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है।​आरआई वीरेंद्र जीनगर ने बताया कि घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों के माध्यम से जनगणना से संबंधित 'जिंगल्स' बजाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर बैनर और लोगो लगाकर जानकारी दी जा रही है।पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं जहाँ नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया समझाते हुए पैम्फलेट बांटे जा रहे हैं।​प्रगणकों का प्रशिक्षण 4 मई से ​जनगणना कार्य को त्रुटिहीन बनाने के लिए नगर पालिका क्षेत्र में नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 04 मई से 09 मई तक नगर पालिका भवन में चलेगा जिसमें उन्हें डिजिटल पोर्टल और डेटा एंट्री की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं और प्रगणकों का सहयोग कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube