ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भगवान लड्डू गोपाल जी का 28वां वार्षिक आनंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

By Shubh Bhaskar · 29 Apr 2026 · 19 views
भगवान लड्डू गोपाल जी का 28वां वार्षिक आनंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर काला कुआं स्थित रामकिशन कॉलोनी में श्री वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम में विराजमान विश्व के सबसे बड़े भगवान लड्डू गोपाल जी के श्री विग्रह के अलवर आगमन के 28वें वार्षिक उत्सव को दिव्य और भव्य रूप से मनाया गया।
उत्सव के अवसर पर प्रातःकाल गो पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात भगवान का विविध फलों के रस एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया। समारोह में श्री सूक्त, पुरुष सूक्त, नारायणोपनिषद एवं वेद मंत्रों का विधिवत पारायण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।
उत्सव में हरि ओम सोमवंशी द्वारा विशेष सेवाएं दी गईं, वहीं राजभोग एवं पोशाक सेवा असीम दुबे ने निभाई। फूल बंगला की सुंदर सजावट अमित खंडेलवाल द्वारा की गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी भगवान के दर्शनों के लिए पहुंचे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिभाव, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी बहिन अर्चना, द्रौपती पाराशर द्वारा दी गई। इस अवसर पर श्याम सुंदर शर्मा,दिलीप शर्मा,ललित मोहन शर्मा,महेश चंद शर्मा,मंजू देवी बीना देवी,अनीता शर्मा,अक्षिता शर्मा, सुमन देवी, नीता देवी,अभिषेक शर्मा, भविष्य शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube