ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बालेटा विद्यालय में कला प्रदर्शनी, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता।

By Shubh Bhaskar · 29 Apr 2026 · 11 views
बालेटा विद्यालय में कला प्रदर्शनी, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- ‘लर्निंग लिंक फाउंडेशन’ के सहयोग से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालेटा में कक्षा ०1 से ०8 तक की छात्राओं द्वारा आकर्षक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने सूखे पत्तों, तीलियों तथा बेकार सामग्री से सुंदर मुकुट, जानवरों के चित्र और उपयोगी डस्टबिन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने चार्ट्स के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया, जिससे उपस्थित सभी लोगों को जागरूकता का संदेश मिला। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता गौड़ ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
प्रदर्शनी में अध्यापिका अदिति शर्मा,नीरू मीणा,टीना शर्मा और संगीता सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं ‘लर्निंग लिंक फाउंडेशन’ की ओर से ESD सद्दाम हुसैन और RP मोनिका शर्मा ने भी सहभागिता करते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
विद्यालय प्रशासन ने फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास और छात्राओं के हुनर की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube