ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

तेज रफ्तार कार का कहर: दो की मौत, तीन घायल, नेता प्रतिपक्ष जूली ने सरकार पर उठाए सवाल।

By Shubh Bhaskar · 29 Apr 2026 · 11 views
तेज रफ्तार कार का कहर: दो की मौत, तीन घायल, नेता प्रतिपक्ष जूली ने सरकार पर उठाए सवाल।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के मालाखेड़ा- हल्दीना बाइपास पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मौजूद पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटना की पूरी जानकारी भी ली।
नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन्हें रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर वहां सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube