ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में ‘गौ सम्मान दिवस’ पर ज्ञापन सौंपा, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग।

By Shubh Bhaskar · 28 Apr 2026 · 19 views
अलवर में ‘गौ सम्मान दिवस’ पर ज्ञापन सौंपा, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को देशभर की 5410 तहसीलों में ‘गौ सम्मान दिवस’ मनाया गया। इसी क्रम में अलवर जिला मुख्यालय पर गौ भक्तों ने जिला सचिवालय पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर एडीएम योगेश डागुर को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने, पूरे देश में गौ संरक्षण हेतु एक समान कानून लागू करने, बड़े राज्यों में गौ अभयारण्य स्थापित करने तथा तहसील स्तर पर नंदीशालाएं खोलने की मांग की गई।
इस दौरान के.के. गुप्ता, ज्ञानदेव आहूजा, राजेश जोशी, विजेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, रामदयाल, अजय अग्रवाल, प्रेम सिंह, डॉ. विजय पाल, मुरली मनोहर दास, ब्रह्मानंद शर्मा, गोरधन लाल खेमानी (बहादुरपुर), विष्णु शर्मा सहित सैनी घड़ियाल पार्टी एवं अनेक गौ सेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जयंती ग्रुप द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शिकंजी की व्यवस्था की गई। पंडित कमलनयन शर्मा ने चार ड्रम शिकंजी उपलब्ध कराकर सेवा कार्य में सहयोग दिया। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राजेश जोशी द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube