ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्लॉक-स्तर पर दिव्यांगजन कल्याण शिविरों का आयोजन, मौके पर ही होगा रजिस्ट्रेशन

By Shubh Bhaskar · 28 Apr 2026 · 12 views
ब्लॉक-स्तर पर दिव्यांगजन कल्याण शिविरों का आयोजन,
मौके पर ही होगा रजिस्ट्रेशन


05 मई से शुरू होगी कैंप श्रृंखला, पेंशन से लेकर सहायक उपकरण तक सभी योजनाओं का मिलेगा लाभ
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर
जनपद के समस्त विकास खंडों में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
शिविरों में दिव्यांग पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन, सहायक उपकरण (कृत्रिम अंग) चिन्हांकन, शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार, दुकान संचालन योजना और शल्य चिकित्सा जैसी योजनाओं के लिए मौके पर ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही आधार प्रमाणीकरण भी शिविर स्थल पर ही किया जाएगा।
शिविरों की शुरुआत 05 मई 2026 को विकास खंड तुलसीपुर से होगी। 06 मई को गैसड़ी, 07 मई को पचपेड़वा, 08 मई को बलरामपुर, 12 मई को उतरौला, 13 मई को रेहराबाजार, 14 मई को गैंडास बुजुर्ग, 15 मई को श्रीदत्तगंज और 16 मई 2026 को हरैया सतघरवा में अंतिम शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी शिविरों का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी पात्र और दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अपने साथ आवश्यक दस्तावेज—दिव्यांग प्रमाण पत्र , आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा नवीनतम फोटो लेकर शिविर में अवश्य पहुँचें।
साथ ही ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी इन योजनाओं का लाभ पहुँच सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube