ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का ग्यारह वां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम सोंपा

By Shubh Bhaskar · 28 Apr 2026 · 20 views
शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का ग्यारह वां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम सोंपा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा देकर जिला बहाल करने की मांग का आंदोलन एक वर्ष चार माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है।
जिला बहाल करो संघर्ष समिति महासचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि 28 अप्रेल ब्लैक डे पर प्रातः 10:15 बजे उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर संघर्ष समिति सदस्यों अधिवक्ताओं एवं आमजन ने शांतिपूर्ण शाहपुरा जिला बहाल करो के नारे लगाकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुये शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का ग्यारह वां स्मरण पत्र शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा,सयोंजक रामप्रसाद के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया गया और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया। 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिले का दर्जा समाप्त होने के बाद से ही शाहपुरा की जनता प्रतिमाह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाती है। शाहपुरा के विभिन्न न्यायालयो में अभिभाषक संस्था शाहपुरा ने ब्लैक डे 28 अप्रैल को कार्य स्थगन रखते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया।समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने कहा कि ग्यारह माह पूर्व में जिला संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था। परन्तु सरकार ने ग्यारह महिने बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। जब तक शाहपुरा को वापस जिले दर्जा नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संयोजक रामप्रसाद जाट ने बताया कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को ओर मजबूत किया जाएगा। महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने कहा कि संघर्ष समिति जनता से किये वादों के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर जिला बहाल करो संघर्ष समिति सहसयोंजक सूर्यप्रकाश ओझा, संरक्षक सत्यनारायण पाठक, हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा, राजेन्द्र पाण्डे प्रॉपर्टी एसोसिएशन, अध्यक्ष अजय मेहता, उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल सोलंकी, कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा, सह कोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक, सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज उर्फ छोटू ,संघर्ष समिति सदस्य रामेश्वर लाल धाकड़, धनराज जीनगर, रमेशचंद्र मालू, जगदीशचंद्र जाट, राधेश्याम जीनगर, इमरान खान, भेरूलाल कहार, अविनाश, सुनील पाराशर, अरुण राव, राजू खां प्रतापपुरा, महादेव सुथार, अभय गुर्जर, वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा, अनिल शर्मा, मोहम्मद शरीफ, अधिवक्ता चावंडसिंह, राजेश वर्मा, अमन ओझा, अखिल व्यास, निखिल व्यास, सोहेल खान, आशीष भारद्वाज, सुनील गुर्जर,सुरेश चंद्र घुसर सहित कई सदस्य एव शाहपुरा के आमजन मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube