ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

By Shubh Bhaskar · 28 Apr 2026 · 28 views
मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
जनपद में बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय सर्वोत्तम 05 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के साथ-साथ राजकीय विद्यालयों के सर्वोत्तम 05 हाईस्कूल एवं इंटर के छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री उपस्थित रहे। और जनपद के सभी सम्मानित विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिकाध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक भी मौजूद रहीं।
अतिथियों ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि ये छात्र जनपद का गौरव हैं और इनकी मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा ही विकास का आधार है और ऐसे मेधावी छात्रों को सम्मानित करना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने छात्रों के साथ संवाद किया और उन्हें उच्च शिक्षा एवं करियर के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube