ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, पुजारी महासंघ ने किया पूजन एवं सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 28 Apr 2026 · 16 views
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, पुजारी महासंघ ने किया पूजन एवं सौंपा ज्ञापन।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
अलवर सोमवार, दिनांक 27 अप्रैल को राजस्थान पुजारी महासंघ द्वारा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर भवानी स्थित गौशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौ माता का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा श्रद्धालुओं ने आरती कर चुनरी अर्पित की। साथ ही नंदी बाबा को भी वस्त्र पहनाकर पूजा की गई।
महासंघ के पंडित विवेकानंद शर्मा ने बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुजारियों ने सामूहिक रूप से गौ माता की पूजा-अर्चना कर देश में गौ सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान गौशाला में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इसके पश्चात भवानी तोप से गौ प्रेमियों के साथ रैली निकालकर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन सचिवालय में एडीएम को दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान पुजारी महासंघ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र पंडित के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रमुख लोगों में मोनू शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, पंडित विवेकानंद शर्मा, रमाकांत शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, दीपक शर्मा, हरिमोहन शर्मा, राकेश शर्मा, भगवान शर्मा, कंचन शर्मा, योगानंद शर्मा, अशोक शर्मा, राजू पुजारी, श्याम सुंदर पाराशर, बृजबिहारी शर्मा, लोकेश शर्मा, दिनेश शर्मा सहित अनेक गौ भक्त शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube