ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

20 माह से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचा।

By Shubh Bhaskar · 28 Apr 2026 · 20 views
20 माह से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचा।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दौसा- दौसा जिले के मंडावर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के मामले में करीब 20 महीनों से फरार चल रहे आरोपी कमल जोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को दिल्ली से पकड़ा गया, जहां वह फरारी के दौरान गुजरात भागने की फिराक में था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उसे दबोच लिया।
यह कार्यवाही रेंज स्तर पर चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत की गई। आरोपी के खिलाफ मंडावर थाने में हत्या का मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube