ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

लक्ष्मणगढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत ज्ञापन सौंपा।

By Shubh Bhaskar · 28 Apr 2026 · 13 views
लक्ष्मणगढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत ज्ञापन सौंपा।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- लक्ष्मणगढ़- अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार हरदयाल सिंह को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान 90-90 दिनों के अंतराल में कुल ०5 चरणों में संचालित किया जाएगा। यदि निर्धारित समयावधि में मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो दिल्ली में सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। इस अभियान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सहित अनेक साधु-संत सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
इस अवसर पर कैलाश शर्मा (जिला सामाजिक समरसता संयोजक), डॉ. कैलाश शर्मा (जिला सह प्रौढ़ कार्य प्रमुख), राहुल शर्मा (खण्ड संपर्क प्रमुख, लक्ष्मणगढ़), अंकित गुप्ता (खण्ड प्रचार प्रमुख, लक्ष्मणगढ़), भुवनेश खूंटेटा (सह खण्ड कार्यवाह, लक्ष्मणगढ़), जगदीश प्रसाद मीना, गो सांसद केदार नाथ शर्मा तथा महामंडलेश्वर सेवादास (अध्यक्ष, सनातन धर्म समिति राजस्थान) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी गौ सांसद केदारनाथ शर्मा द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube