ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मांडलगढ़ विधायक के भाई पर धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

By Shubh Bhaskar · 28 Apr 2026 · 262 views
मांडलगढ़ विधायक के भाई पर धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

मांडलगढ़-भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ में पीड़िता ने स्थानीय विधायक गोपाल खंडेलवाल के भाई शोभाचंद्र खंडेलवाल पर धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। धारा 316(2) और 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपों का विवरण
पीड़ित ने बताया कि होडा गांव की आराजी नंबर 138 पर उनका पिता की वसीयत के आधार पर 1/4 हिस्सा है, लेकिन नामांतरण बहन और मां के नाम हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शोभाचंद्र ने बहन-मां से यह जमीन खरीदी और अब जबरन कब्जा दिलाने का दबाव बना रहे हैं। इसी तरह खाचरोल की आराजी 1028 और 1406/1167 में भी धोखाधड़ी से उनका हिस्सा हड़प लिया गया।
जमीन सौदे में धोखा
महिला के अनुसार, राजभवरसिंह से 20 बिस्वा जमीन 12.50 लाख में बेचने का इकरार हुआ, जिसमें 3.50 लाख मिले लेकिन बाकी पैसे नहीं दिए गए। रजिस्ट्री कमलेश के नाम हुई, जिस जमीन का इकरार नामा नहीं हुआ धोखे से 5 बिस्वा दूसरी जमीन की रजिस्ट्री करवा दी जो बाद में हेमराज और महिपाल को बेच दी गई। अब महिपाल 9 लाख रुपये बकाया होने पर व ओर जो फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाई उस पर कब्जा चाहता है।
प्रशासनिक दबाव का दावा
शिकायत में कहा गया कि विधायक के प्रभाव से तहसीलदार, गिरदावर और पटवारी पुलिस के साथ आकर जबरन बेदखली का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत की है, तथा कोर्ट के फैसले तक सुरक्षा की मांग की है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube