ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का सम्मान दिलाने हेतु पीपाड़ में उमड़ा जनसैलाब, विशाल रैली के जरिए बुलंद की आवाज

By Shubh Bhaskar · 27 Apr 2026 · 247 views
गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का सम्मान दिलाने हेतु पीपाड़ में उमड़ा जनसैलाब, विशाल रैली के जरिए बुलंद की आवाज

पीपाड शहर।​गौमाता के संरक्षण और उन्हें 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ सोमवार को पीपाड़ शहर की सड़कें 'गौभक्तों' के नारों से गुंजायमान हो उठीं। 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत आयोजित इस विशाल जन-जागरण रैली में सैकड़ों की संख्या में गौभक्तों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छवाह व भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र टाक के नेतृत्व में रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली जिसमें लोग हाथों में गौ-संरक्षण की तख्तियां और झंडे,बैनर लेकर चल रहे थे।​रैली का समापन पीपाड़ उपखंड कार्यालय पर हुआ। यहाँ उपस्थित जनसमूह ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी नेमाराम रॉयल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि ​गौमाता को अविलंब 'राष्ट्रमाता' घोषित किया जाए।​गौ-संरक्षण के लिए कड़े और प्रभावी कानून बनाए जाएं।​गौशालाओं की स्थिति में सुधार और उनके लिए विशेष बजट का प्रावधान हो।​इस रैली की सफलता के पीछे पिछले कई दिनों की कड़ी मेहनत रही। तहसील प्रचारक रामनिवास चौधरी के नेतृत्व में गौभक्तों की टोलियों ने तहसील के प्रत्येक गांव, ढाणी और घर-घर जाकर जन-संपर्क किया था। इसी जन-चेतना का परिणाम रहा कि आज सैकड़ों की संख्या में लोग इस आह्वान का हिस्सा बने।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बाबुलाल टाक ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति का आधार हैं। उन्हें राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना और उनका संरक्षण करना केवल हमारी मांग नहीं बल्कि हमारा संकल्प है।इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छवाह, समाजसेवी सोहनलाल साँखला,कैलाश टाक,भगवान परिहार,ललित कोठारी,पदमसिंह आर्य,सत्यनारायन टाक,जयनारायण जांगिड़,दिनेश मालाणी सहित नगर वासी मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube