ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ओबीसी का सर्टिफिकेट प्रतिवर्ष बनाने का नियम समाप्त किया जाए

By Shubh Bhaskar · 27 Apr 2026 · 26 views
सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट रजि
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा मिश्रा राजस्थान उदयपुर ओबीसी का सर्टिफिकेट प्रतिवर्ष बनाने का नियम समाप्त किया जाए
गांव गांव में ओबीसी समाज को जागृत करेगा संगठन
उदयपुर।
सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट की ओनलाइन बैठक अध्यक्ष लोकेश चौधरी के अध्यक्षता में रखी गई। ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश माली एवं प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि बैठक में 11 अप्रैल को मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समीक्षा की गई। जिसमें 161 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया था। जिसकी ओबीसी समाज ने बहुत प्रशासनीय कार्य बताया। राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज चुनाव एवं स्थानीय निकाय के लिए ओबीसी की जनगणना करवाई जा रही है। जिसके लिए ओबीसी समाज में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न दलों का गठन किया गया। यह दल गांव गांव में जाकर लोगों को जागृत करेंगे और जनगणना में गोत्र या उपजाति नहीं लिखकर मूल जाति लिखने का आह्वान किया गया। मूल जाति से ही ओबीसी समाज की जनगणना का वास्तविक आंकड़ा प्रस्तुत होगा। बैठक में एडवोकेट रतन लाल गुर्जर, भेरूलाल भोई, बाल कृष्ण सुहालका, देवनारायण धाभाई ,दिनेश कुमार माली व शर्मिला माली ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
यूजीसी बिल लागू किया जाए,का समर्थन किया जाएं।
महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हुए महिला ओबीसी का कोटा निश्चित किया जाए।
ओबीसी प्रमाण पत्र प्रतिवर्ष बनाने की अनिवार्यता समाप्त किया जाए। एक बार बनने के बाद उसे दोबारा बनाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। प्रतिवर्ष ओबीसी का सर्टिफिकेट बनाने के लिए काफी मस्क़त करनी पड़ती है और आर्थिक नुकसान व समय भी बर्बाद होता हैं।
जाति प्रमाण पत्र में क्रीम लेयर एसटी, एससी की तरह समाप्त किया जाए।
टीएसपी क्षेत्र में आरक्षण शुन्य कर दिया गया है। जिसे 27% ओबीसी आरक्षण किया जाए।
12वीं बोर्ड में90% से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली ओबीसी के विद्यार्थियों को राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए ओबीसी महापंचायत द्वारा कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
ओबीसी समाज में जागरूकता लाने हेतु पंपलेट छपवा कर घर-घर वितरित किए जाएंगे।
सभी वक्ताओं में ज़ोर देकर कहा की ओबीसी समाज को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा की जानकारी घर-घर तक पहुंचाया जाए। ताकि समाज को फायदा मिल सके। प्रदेश सचिव हुक्मी चंद्र गर्ग द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर किया गया सहयोग के लिए सभी ने धन्यवाद दिया

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube