ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जैन सोशल ग्रुप, उदयपुर 'मेन' ने रविवारीय जीव दया कार्यक्रम आयोजित किया

By Shubh Bhaskar · 27 Apr 2026 · 28 views
जैन सोशल ग्रुप, उदयपुर 'मेन' ने रविवारीय जीव दया कार्यक्रम आयोजित किया


दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा मिश्रा राजस्थान उदयपुर जैन सोशल ग्रुप, 'मेन' के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुरूप रविवार प्रातः 8 से 11 बजे तक सदस्यों ने जीव दया कार्य में परिंडों का वितरण, गाय को गुड़ व चारा तथा कबूतर, मछली एवं बतखों को दाना खिलाया गया।ग्रुप अध्यक्ष के.एस. नलवाया ने बताया कि शहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मूक पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु फतेहसागर की पाल फिश वैक्यूम के पास शकुंतला पोरवाल एवं शंभू देवी चपलोत के सौजन्य से 200 परिंडों का वितरण किया गया।
सेवा कार्य के इसी क्रम में महाकालेश्वर गौशाला अंबामाता पर नरेंद्र कंठालिया के सौजन्य से गायों को चारा एवं 30 किलो गुड़ खिलाया गया। मंदिर में कबूतरों को दाना खिलाया गया। तत्पश्चात फतेहसागर की पाल पर कबूतरों को, मछलियों को एवं बतखों को दाना खिलाया गया।
उपरोक्त कार्यक्रमों में रीजन के पूर्व चेयरमैन मोहन बोहरा, सचिव आशुतोष सिसोदिया, कोषाध्यक्ष श्याम लाल शिशोदिया, फेडरेशन के उपाध्यक्ष आर.सी. मेहता, निर्वतमान अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, पूर्व अध्यक्ष ख्यालीलाल सिसोदिया, अध्यक्ष के.एस. नलवाया, उपाध्यक्ष कमल कोठारी, सचिन गौतम कुमार नागोरी, अशोक नागोरी, नरेंद्र सेठ, रमेश दोषी, रोशन लाल दुग्गड़, पूरणमल जैन, कांतिलाल पूनमिया, शंभू देवी चपलोत, शकुंतला पोरवाल, कमला नलवाया, लक्ष्मी कोठारी, इंदू नागोरी, शशि दोषी, निरुपमा पूनमिया, पुष्पा दुग्गड़ एवं अनेक ग्रुप सदस्य उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube