ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 27 Apr 2026 · 66 views
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- नारायणपुर उपखंड कार्यालय में सोमवार को गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न गौशालाओं, समाजसेवियों और गौरक्षकों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन देशभर में चल रहे अभियान के तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल के नाम प्रेषित किया गया।
बाबा श्री पीर संज्यानाथ महाराज गौशाला समिति धामेंडा धाम के अध्यक्ष महंत पीर विवेकनाथ महाराज के नेतृत्व में मुण्डावरा गौ सेवा समिति, नांगडीवास नींमुचाणा गौशाला समिति, गरीबदास नंदीशाला, लावारिस पशु सेवा समिति एवं गढ़ी मामोड़ गौशाला समिति सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा एवं तहसीलदार अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, उनके संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने तथा देशभर में एक समान गौ-हत्या निषेध कानून लागू करने की मांग की गई। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु विशेष बजट आवंटित करने की भी अपील की गई।
इस अवसर पर महंत पीर विवेकनाथ महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का स्थान सर्वोच्च है। यह केवल एक पशु नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान कृष्णदास महाराज, बलबीर भगत, मुण्डावरा सरपंच रोहिताश सैनी, बामनवास कांकड़ सरपंच गणेश जाट, हर्षित शर्मा, अशोक कुमार सैनी, सुनील कुमार शर्मा, महेश श्रीवास्तव, सुरज्ञानी योगी, मनोहर लाल योगी, रामकिशन बाज्या, गुड्डू सराधना, भीमर्या शर्मा सहित अनेक गौरक्षक, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संध के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा को यह जानकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube