ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

27 अप्रैल को देशभर में मनाया जाएगा “गौ सम्मान दिवस”,। 5400 तहसीलों में सौंपे जाएंगे प्रार्थना पत्र

By Shubh Bhaskar · 26 Apr 2026 · 29 views
27 अप्रैल को देशभर में मनाया जाएगा “गौ सम्मान दिवस”,।

5400 तहसीलों में सौंपे जाएंगे प्रार्थना पत्र

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- झालावाड़- झालावाड़ परशुराम सेना राजस्थान (भारत) द्वारा संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत आगामी 27 अप्रैल 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे देशभर में “गौ सम्मान दिवस” मनाया जाएगा। इस आयोजन को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अभियान के अंतर्गत भारत की लगभग 5400 तहसीलों में एक साथ महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गौ माता को “राष्ट्रमाता” का दर्जा दिलाने की मांग को मजबूत करना है।
परशुराम सेना झालावाड़ के जिलाध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रव्यापी जनसमर्थन के साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी परशुराम सैनिकों एवं सनातन धर्म के अनुयायियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
संगठन का मानना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है, ऐसे में उनके संरक्षण और सम्मान के लिए यह पहल एक अहम कदम साबित होगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube