ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सामूहिक प्रयास से ही सफल होता है रंगमंचीय नाट्य प्रदर्शन: *किशोर मुखर्जी*

By Shubh Bhaskar · 26 Apr 2026 · 28 views
सामूहिक प्रयास से ही सफल होता है रंगमंचीय नाट्य प्रदर्शन: *किशोर मुखर्जी*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ रंगमंच यानी मंच पर प्रस्तुत किया जाने वाला नाट्य प्रदर्शन एक सामूहिक कला है, जिसे अकेले सफल बनाना संभव नहीं है। यह बात कला संगम राजगढ़ के संरक्षक किशोर मुखर्जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी कही।
उन्होंने कहा कि किसी भी नाटक के सफल मंचन के लिए केवल कलाकार ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले अनेक लोगों की मेहनत और समुचित प्रबंधन आवश्यक होता है। मंचन से पूर्व तैयारियों से लेकर प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसके लिए पर्याप्त जनबल की जरूरत पड़ती है।
किशोर मुखर्जी ने बताया कि एक या दो कलाकार मंच पर अभिनय कर अपनी संतुष्टि तो प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन दर्शकों को पूरी तरह प्रभावित करना संभव नहीं होता। दर्शकों को आकर्षित और प्रफुल्लित करने के लिए नाटकों में स्वस्थ हास्य-व्यंग्य का समावेश होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने अपने लगभग 60 वर्षों के अनुभव के आधार पर कहा कि सामूहिक नाट्य प्रदर्शन एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसमें नाटक के विभिन्न पक्षों पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। विशेष रूप से आर्थिक संसाधनों की व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण होती है, जो प्रायः चंदे या सरकारी अनुदान के माध्यम से पूरी की जाती है।
अंत में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई उत्साही कलाकार और नाट्य दल इस क्षेत्र में सक्रिय हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने सभी कलाकारों और नाट्य समूहों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube