ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

तहसीलदार-पटवारी पर FIR के बाद भी कार्यवाही ठंडी, राजस्व व्यवस्था पर उठे सवाल।

By Shubh Bhaskar · 26 Apr 2026 · 24 views
तहसीलदार-पटवारी पर FIR के बाद भी कार्यवाही ठंडी, राजस्व व्यवस्था पर उठे सवाल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-टहला- टहला तहसील में राजस्व विभाग के अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक ठोस कार्यवाही नहीं होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तहसीलदार, पटवारी और गिरदावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी संबंधित अधिकारियों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है, जिससे आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
मामला खसरा नंबर 299 से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें कथित रूप से अनियमितताओं और गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि स्पष्ट साक्ष्यों के बावजूद कार्यवाही में देरी की जा रही है, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों और प्रभावित पक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता और जनता का विश्वास कायम रह सके।
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाता है और आमजन को न्याय मिल पाता है या नहीं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube