ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शिक्षाविद लायन मदन लाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

By Shubh Bhaskar · 25 Apr 2026 · 51 views
शिक्षाविद लायन मदन लाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ नगर के पंचायती पुस्तकालय परिसर में गुरुवार, 23 अप्रैल को शिक्षाविद एवं समाजसेवी स्व. लायन मदन लाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लायंस क्लब राजगढ़ एवं पंचायती पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
सभा में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने स्व. मदन लाल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके मिलनसार व्यक्तित्व, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा, कला संगम के पूर्व अध्यक्ष किशोर मुखर्जी, जगमोहन शर्मा, लायंस क्लब के पूर्व रीजन चेयरमैन लायन खेम सिंह आर्य, लायन एन.एल. वर्मा, पीएमजेएफ लायन वीरेन्द्र दाधीच, लायन अजय यादव, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा (ठेकेदार), लायन लोकेश रावत, पुस्तकालय प्रभारी पूरन जैमन, राजू भैया,श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्व. मदन लाल शर्मा की स्मृति में पक्षियों के लिए 11 परिंडे भी लगाए गए, जो उनके पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम को दर्शाता है।
कार्यक्रम का संचालन लायन एन.एल. वर्मा ने किया। सभा के अंत में सभी ने स्व. शर्मा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube