ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महेश चंद सैनी बने अध्यक्ष, पिंकी मीना को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी।

By Shubh Bhaskar · 25 Apr 2026 · 363 views
महेश चंद सैनी बने अध्यक्ष, पिंकी मीना को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- नारायणपुर उपखंड क्षेत्र में श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति (एनजीओ) राजस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। यह निर्णय समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में लिया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद मुख्य प्रबंध समिति में महेश चंद सैनी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही भोमराज शर्मा को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार शर्मा को सचिव, प्रकाश चंद शर्मा को उपसचिव, अशोक कुमार शर्मा को संरक्षक, मोनू शर्मा को निदेशक तथा सुंदर लाल सैनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
संगठन को मजबूती देने के लिए पिंकी मीना को संगठन मंत्री, ज्योति शर्मा को प्रवक्ता और गायत्री शर्मा को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विभिन्न जिलों से मनीषा शेखावत (जयपुर), पूनम शेखावत (अजमेर), दीपू वैष्णव (पाली), राहुल अवस्थी (दौसा) और मोतीलाल (जोधपुर) को जिला सदस्य नियुक्त किया गया। सदस्य के रूप में महेश कुमार बैरिवाल, अशोक सोनी, लहरी सैनी, पूजा सैनी और कृपा देवी को शामिल किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी ने संकल्प लिया कि संस्था के माध्यम से आमजन को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube