ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुस्कान क्लब की मासिक बैठक में वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुजान सिंह छाबड़ा सहित 11 का जन्मदिन पर सम्मान

By Shubh Bhaskar · 25 Apr 2026 · 122 views
मुस्कान क्लब की मासिक बैठक में वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुजान सिंह छाबड़ा सहित 11 का जन्मदिन पर सम्मान


दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा मिश्रा राजस्थान उदयपुर प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को आयोजित मुस्कान क्लब की बैठक में श्रीमती जनक बांगड़ द्वारा की गई ईश्वर वंदना के पश्चात् सूरजमल पोरवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
इसके बाद सर्वाधिक लोकप्रिय खेल हाउजी सूरजमल पोरवाल एवं भगवती इंद्रावत द्वारा खेलाया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती मधुबाला पंडित, श्रीमती परमजीत कौर तथा उमेश शर्मा को प्राप्त हुए।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की क्लब के फाउंडर एवं वयोवृद्ध सदस्य डॉ. सुजान सिंह छाबड़ा का संक्षिप्त परिचय के.के. त्रिपाठी द्वारा दिए जाने के बाद एम.पी. माथुर, सूरजमल पोरवाल, के.के. त्रिपाठी एवं भगवती इंद्रावत ने उन्हें अंगवस्त्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. छाबड़ा ने पुरानी यादें साझा करते हुए ईमानदारी से कार्य करने का आग्रह किया। इसके बाद माह में जन्मदिन वाले 11 सदस्यों का अभिनंदन कर सुदीर्ग्घ जीवन की मंगल कामना की गई।
अंत में सूरजमल पोरवाल द्वारा प्रायोजित जलपान एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube