ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित: सफल छात्रों को बधाई, असफल विद्यार्थियों को न हार मानने की सलाह

By Shubh Bhaskar · 25 Apr 2026 · 22 views
बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित: सफल छात्रों को बधाई, असफल विद्यार्थियों को न हार मानने की सलाह

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर:
जिले में शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से एक प्रेरणादायक संदेश जारी किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनन्द ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने उन छात्रों का भी मनोबल बढ़ाया जो इस बार परीक्षा में सफल नहीं हो सके। अपने संदेश में उन्होंने स्पष्ट किया कि असफलता अंत नहीं, बल्कि सीखने और आगे बेहतर करने का अवसर है। विद्यार्थियों को निराश होने के बजाय अपनी कमजोरियों का विश्लेषण कर पुनः प्रयास करना चाहिए।
इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उन्हें समझें और सहयोग दें। शिक्षकों को भी निर्देशित किया गया कि वे विद्यार्थियों की कमियों की पहचान कर उन्हें सही मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करें।
यह संदेश जिले में सकारात्मक सोच, धैर्य और निरंतर प्रयास की भावना को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube