सदर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न, स्वर्ण जयंती सभागार का लोकार्पण
By Shubh Bhaskar ·
25 Apr 2026 ·
5 views
सदर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न,
स्वर्ण जयंती सभागार का लोकार्पण
जनप्रतिनिधियों ने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर विकासखंड सदर में क्षेत्र पंचायत की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस दौरान विकास खंड परिसर में नवनिर्मित स्वर्ण जयंती सभागार का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने क्षेत्र के समग्र विकास पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जनभागीदारी को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि नए सभागार के निर्माण से क्षेत्र पंचायत की बैठकों एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।
बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई तथा उन्हें और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए गए।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर सदर श्रीमती आरती सोनकर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, भाजपा नेता अपूर्व प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार, सीडीपीओ संजय सिंह, अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष विजय प्रताप शुक्ला, प्रधान संघ जिला महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ