ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सुंदरता के नाम पर भ्रष्टाचार: 15 दिन में टूटा फुटपाथ, मरम्मत में भी घोटाले की बू।

By Shubh Bhaskar · 24 Apr 2026 · 61 views
सुंदरता के नाम पर भ्रष्टाचार: 15 दिन में टूटा फुटपाथ, मरम्मत में भी घोटाले की बू।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर को सुंदर बनाने के नाम पर चल रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की परतें लगातार खुल रही हैं। बिजली घर चौराहे से जनाना अस्पताल तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र में नगर विकास न्यास द्वारा बनाए गए फुटपाथ की हालत महज 10–15 दिनों में ही बदहाल हो गई। लाल पत्थरों से बना यह फुटपाथ कई जगहों से टूट गया, जबकि उस पर किया गया रंग भी फीका पड़ गया।
इस निर्माण कार्य के लिए पहले ही गरीबों को हटाकर उनकी रोज़ी-रोटी छीन ली गई, लेकिन बदले में शहर को टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सुविधा तक नहीं मिल सकी। जब इस मामले को मीडिया में उठाया गया, तब ठेकेदार ने अपनी लापरवाही और घटिया निर्माण को छुपाने के लिए जल्दबाजी में मरम्मत शुरू कर दी।
चौंकाने वाली बात यह है कि जहां लाल पत्थर लगाए जाने चाहिए थे, वहां सीमेंट भरकर खानापूर्ति की गई। वहीं उखड़े रंग पर दोबारा वही निम्न स्तर का पेंट कर दिया गया, जिससे साफ जाहिर होता है कि मरम्मत भी सिर्फ दिखावे के लिए की गई।
यह पूरा मामला अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदार की मिलीभगत को उजागर करता है। राजस्थान सरकार जहां विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं स्थानीय स्तर पर यह पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। जरूरत है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही हो, ताकि गरीबों के अधिकारों की रक्षा हो और जनता के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube