ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पंचायतीराज व्यवस्था: भारतीय लोकतंत्र की सशक्त आधारशिला।

By Shubh Bhaskar · 24 Apr 2026 · 35 views
पंचायतीराज व्यवस्था: भारतीय लोकतंत्र की सशक्त आधारशिला।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान के नागौर भारतीय लोकतंत्र की सफलता की कुंजी, उसकी सशक्त और समृद्ध पंचायतीराज व्यवस्था में छिपी है, जो न केवल सरकार की नीतियों को गाँवों तक पहुँचाती है, बल्कि ग्रामीण जनों को सीधे तौर पर लोकतंत्र की प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदार भी बनाती है। इस ऐतिहासिक कदम की शुरुआत भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राजस्थान के नागौर से की थी, जब उन्होंने पंचायतीराज व्यवस्था की नींव रखी।
पंचायतीराज की यह व्यवस्था भारतीय ग्राम स्वराज की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम थी, जिसने पूरे देश में ग्रामीण समुदायों के बीच आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की एक नई लहर पैदा की। यह व्यवस्था राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों के अनुसार, एक आत्मनिर्भर और समृद्ध ग्रामीण भारत की स्थापना के लिए एक मजबूत आधार बनकर उभरी।
इस पहल ने यह सिद्ध कर दिया कि जब तक गाँवों को सत्ता और निर्णय प्रक्रिया में उचित भागीदारी नहीं मिलती, तब तक लोकतंत्र की सच्ची ताकत नहीं बन सकती। आज पंचायतीराज व्यवस्था भारत के लोकतंत्र का अहम हिस्सा बन चुकी है, जो न केवल ग्रामीण विकास को गति देती है, बल्कि पूरे राष्ट्र की सामाजिक और आर्थिक प्रगति की दिशा में भी सकारात्मक योगदान प्रदान करती है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube