अलवर राजगढ़ के गुगडोद गांव के निवासी ASI हरिओम शर्मा को राजस्थान पत्रिका द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
By Shubh Bhaskar ·
24 Apr 2026 ·
90 views
अलवर राजगढ़ के गुगडोद गांव के निवासी ASI हरिओम शर्मा को राजस्थान पत्रिका द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के नजदीक गुगडोद गांव के निवासी, ASI हरिओम शर्मा
को उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी के लिए राजस्थान पत्रिका द्वारा सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे गांव और परिवार के लिए गर्व का विषय है। ASI हरिओम शर्मा की अथक प्रयासों ने उनकी ईमानदारी और सेवाओं के प्रति समर्पण को स्पष्ट किया है, जो आज पूरे समुदाय में प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। हमें गर्व है कि हम ऐसे व्यक्ति का समर्थन करते हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
हमारे गांव और परिवार के लिए यह एक गर्व का पल है, और हम ASI हरिओम शर्मा को इस सम्मान पर दिल से बधाई और शुभकामना देते हैं। तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं।