ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पृथ्वी दिवस पर वाटिका में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

By Shubh Bhaskar · 22 Apr 2026 · 20 views
पृथ्वी दिवस पर वाटिका में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(राजगढ़अलवर):-अलवर- अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण मित्र संस्थान द्वारा महर्षि पाराशर वाटिका (कंपनी बाग) में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने वाटिका में लगे सभी पेड़ों को पानी दिया तथा परिसर में फैले पॉलिथीन सहित अन्य कचरे को हटाकर साफ-सफाई की।
कार्यक्रम में डॉ. जी.पी. शर्मा, अलवर विकास समिति के राजेश जोशी, डॉ. के.के. शर्मा, अनिल गोयल, विपिन गुप्ता, करणी माता मंदिर के महंत उमेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, बाबूलाल, सुरेंद्रनाथ, इंजीनियर नरेश गुप्ता, पारस सोनी, अखलेन्दर सिंह, मनीष सैनी एवं सतीश जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया गया। संस्थान द्वारा जल्द ही एक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत पोस्टरों के माध्यम से पॉलिथीन उपयोग में कमी, बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण, अनावश्यक जल दोहन रोकने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों व फैक्ट्रियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी केवल मानव जाति की ही नहीं, बल्कि करोड़ों जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का भी आश्रय स्थल है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिलकर प्रयास करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube