ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फसल बीमा राहत: 11,700 किसानों के खातों में 8 करोड़ रुपये जमा

By Shubh Bhaskar · 22 Apr 2026 · 76 views
फसल बीमा राहत: 11,700 किसानों के खातों में 8 करोड़ रुपये जमा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा–बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। वर्ष 2025 के खरीफ सीजन में अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान के बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में बीमा राशि हस्तांतरित की गई है।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के सतत प्रयासों और प्रशासन से समन्वय के चलते शाहपुरा व फुलिया कला उपखण्ड के करीब 8,000 किसानों को 6.50 करोड़ रुपये तथा बनेड़ा उपखण्ड के लगभग 3,700 किसानों को 1.50 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। कुल मिलाकर करीब 11,700 किसानों के खातों में 8 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।
यह सहायता किसानों के लिए राहतकारी साबित हो रही है, जिससे वे नुकसान की भरपाई के साथ आगामी कृषि कार्यों की तैयारी कर सकेंगे। किसानों ने इसके लिए सरकार व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।
विधायक डॉ. बैरवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी हर संभव सहायता दी जाती रहेगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube