ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महाकाल के दरबार में 'द कश्मीर फाइल्स' फेम अनुपम खेर और शुभांगी दत्त: भोग आरती में टेका मत्था, शिव भक्ति में रमे नजर आए सितारे

By Shubh Bhaskar · 22 Apr 2026 · 34 views
महाकाल के दरबार में 'द कश्मीर फाइल्स' फेम अनुपम खेर और शुभांगी दत्त: भोग आरती में टेका मत्था, शिव भक्ति में रमे नजर आए सितारे

​शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

उज्जैन-फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और जानी-मानी अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। सुबह इन फिल्मी सितारों ने उज्जैन के राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर की भव्य भोग आरती के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया। जैसे ही मंदिर के शिखर पर भोग आरती का शंखनाद हुआ, अनुपम खेर और शुभांगी दत्त भक्ति भाव के साथ भगवान की आराधना में लीन दिखाई दिए।
मुख्य दर्शन के बाद अनुपम खेर ने मंदिर परिसर स्थित सभा मंडप में वीरभद्र भगवान और चंद्रादित्येश्वर महादेव का पूरे विधि-विधान से पूजन किया। यही नहीं, उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा के समक्ष भी शीश नवाया और अपनी श्रद्धा प्रकट की। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने इस खास मौके पर दोनों कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत और सत्कार किया। मंदिर की दिव्य ऊर्जा से अभिभूत नजर आए इन सितारों ने इस आध्यात्मिक अनुभव को अविस्मरणीय बताया और बाबा महाकाल से देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube