ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कुंड गेट विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जीव जंतु पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे

By Shubh Bhaskar · 22 Apr 2026 · 10 views
कुंड गेट विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जीव जंतु पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी आज समय की आवश्यकता बन चुकी है। इसी क्रम में शाहपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति सजग और संवेदनशील बनाने हेतु विभिन्न गतिविधिया की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि कैसे निरंतर बढ़ती गर्मी जलवायु परिवर्तन का प्रमुख कारण पर्यावरण असंतुलन है प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग और पेड़ पौधों के अंधाधुंध कटाई से धरती का तापमान निरंतर बढ़ रहा है जिससे न केवल इंसानों बल्कि जीव जंतुओं और पक्षियों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है विद्यालय में लगे हुए हैं विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ो को पौधों का आज विद्यालय के कार्मिकों और छात्र-छात्राओं द्वारा जल सिंचन का कार्य भी किया गया और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया और छात्र-छात्राओं को बताया गया कि कभी भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है पशु पक्षी जीव जंतु पेड़ पौधों का सदैव संरक्षण करना है इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पक्षियों को पानी पिलाने के लिए परिंडे भी बांधकर उनमें प्रतिदिन पानी भरने का संकल्प लिया इस अवसर पर संस्था प्रधान देवी लाल बेरवा क्षेत्रीय वन अधिकारी थानमल परिहार,वनपाल खुशवंत सिंह राठौड़, सहायक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी Rudip महेंद्र सिंह राणावत, सुधा पारीक, वर्षा व्यास, लाड़ कंवर, रामेश्वर लाल पथरोड सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों उपस्थित थे संस्था प्रधान देवी लाल बेरवा ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में यह संकल्प लिया गया कि पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे जल संरक्षण करेंगे प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube