ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रा.बा.उ.मा.वि. बालेटा का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत, क्षेत्र में बढ़ाया गौरव।

By Shubh Bhaskar · 21 Apr 2026 · 47 views
रा.बा.उ.मा.वि. बालेटा का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत, क्षेत्र में बढ़ाया गौरव।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के बालेटा गांव में रा.बा.उ.मा.वि. बालेटा का वर्ष 2026 में चारों बोर्ड परीक्षाओं—पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं—का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उत्कृष्ट उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की कर्मठ प्राचार्य संगीता गौड़ एवं समस्त शिक्षक-स्टाफ की मेहनत को जाता है, जिनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने लगन और परिश्रम से यह सफलता हासिल की।
विद्यालय का नाम रोशन करते हुए सभी बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि बारहवीं कक्षा का यह पहला सत्र था, जिसमें कुल 13 छात्राओं में से 12 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। इनमें से ०8 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर गार्गी पुरस्कार के लिए पात्रता हासिल की।
वहीं, दसवीं कक्षा में भी छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। परीक्षा में उत्तीर्ण बालिकाओं में से ०3 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि ०3 छात्राएं गार्गी पुरस्कार से सम्मानित होंगी।
छात्राओं के उत्साहवर्धन में इंजीनियर्स की एक टीम ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस टीम में अशोक मेठी, झाबर मल यादव और क्षितिज माथुर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने प्राचार्य संगीता गौड़ के अनुरोध पर समय-समय पर विद्यालय को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए। इनमें गर्म जर्सी, सर्दी से बचाव हेतु फर्श की व्यवस्था, लैपटॉप, अलमारी व रैक आदि शामिल हैं। साथ ही ०8 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय परिवार की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube