ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता की कृपा से बची गौ पुत्र की जान, कार्यकर्ताओं ने बताया चमत्कार।

By Shubh Bhaskar · 19 Apr 2026 · 8 views
गौ माता की कृपा से बची गौ पुत्र की जान, कार्यकर्ताओं ने बताया चमत्कार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- गुड़गांव- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री गौ पुत्र मनोज कुमार यादव को अचानक हार्ट अटैक आने से हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआत में डॉक्टरों ने स्थिति सामान्य बताई, लेकिन कुछ समय बाद उनकी हालत गंभीर हो गई।
इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं और परिजनों ने गौ माता से प्रार्थना की और उनकी कुशलता की कामना की। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद मनोज कुमार यादव की सांसें फिर से सामान्य होने लगीं, जिसे कार्यकर्ताओं ने गौ माता की कृपा और चमत्कार बताया।
राजस्थान प्रदेश सचिव गौ पुत्र कृष्ण कुमार यादव ने घटना की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज को दी। इस पर उन्होंने गौ माता का आभार व्यक्त करते हुए सभी गौ पुत्रों की रक्षा की कामना की। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ता गौ सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित हैं।
परिजनों और कार्यकर्ताओं के अनुसार, 16 अप्रैल की शाम को प्राप्त जानकारी और फोटो के अनुसार अब मनोज कुमार यादव की स्थिति में सुधार है और वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।
कार्यकर्ताओं ने इसे आस्था और भक्ति का परिणाम बताते हुए कहा कि गौ माता की महिमा अपरम्पार है। उन्होंने आगरा जिले के गौ पुत्र भोलू जाट के पुराने प्रसंग का भी उल्लेख किया, जिसमें उनके जीवन बचने को भी गौ माता की कृपा से जोड़ा गया।
संगठन के सदस्यों और संतों ने मनोज कुमार यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube