ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

साकेतवासी महंत तुलसीदास महाराज की 18वीं बरसी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 30 views
साकेतवासी महंत तुलसीदास महाराज की 18वीं बरसी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

​पीपाड़ शहर। समीपवर्ती पीपाड़ रोड स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर धाम में शनिवार को साकेतवासी महंत तुलसीदास महाराज की 18वीं बरसी अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वर्तमान महंत रामकुमारदास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं और प्रख्यात संतों ने शिरकत की।​बरसी महोत्सव का शुभारंभ साकेतवासी महंत तुलसीदास महाराज के समाधि स्थल पर चरण पादुका पूजन से हुआ। महंत रामकुमारदास और पधारे हुए संत-महंतों ने विशेष आराधना कर बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात विशाल गुरु प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें संतों की पंगत के बाद आम श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।​मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव ज्ञान यज्ञ जारी है। चित्रकूट से पधारे कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर संगीतमय प्रस्तुति देते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा की मनुष्य को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अंगीकार करना चाहिए तभी जीवन की सार्थकता संभव है।​महंत रामकुमारदास महाराज ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों का यह सिलसिला लगातार सवा महीने तक चलेगा। इसमें​अखंड खड़ी सप्ताह और अखंड रामनाम जाप चलेगा।​श्रीराम कथा महोत्सव समापन 28 अप्रैल को होगा।​इस अवसर पर अखिल भारतीय रामानंद संप्रदाय के आचार्य पीठाधीश्वर हनुमानदास महाराज, दादू पंथी नागा प्रधान पीठ के महंत रामप्रकाशदास, निर्मोही अनी के महामंत्री राजेंद्रदास महाराज, जयपुर के संत बलराम दास स्वामी, और खाखीधाम के महंत घनश्याम दास सहित कई प्रमुख संत उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube