ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गौ पुत्रों ने दी शुभकामनाएं।

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 33 views
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गौ पुत्रों ने दी शुभकामनाएं।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*


(माचाड़ीअलवर):-अलवर- भगवान श्री परशुराम जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के गौ पुत्रों ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं और उनका जन्म वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था। मान्यता है कि उनका जन्म प्रदोष काल में हुआ, इसलिए इसी काल में तृतीया तिथि होने पर परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाता है।
शास्त्रों में भगवान परशुराम को न्याय का प्रतीक और भगवान शिव का परम भक्त बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वे सात चिरंजीवियों—अश्वत्थामा, राजा बलि, परशुराम, विभीषण, महर्षि व्यास, हनुमान और कृपाचार्य—में से एक हैं।
इस वर्ष तृतीया तिथि 19 अप्रैल को प्रातः 10:49 बजे से प्रारंभ होकर 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल 19 अप्रैल को पड़ने के कारण इसी दिन परशुराम जयंती मनाई जाएगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दिन भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नकारात्मकता दूर होती है।
अंत में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube