ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जयपुर में एसडीएम रिश्वत लेते पकड़ी गई, कोर्ट ने भेजा जेल।

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 88 views
जयपुर में एसडीएम रिश्वत लेते पकड़ी गई, कोर्ट ने भेजा जेल।



- जयपुर- करौली जिले के नादौती में जमीन के तकसीमा से जुड़े मामले में रिश्वत लेने के आरोप में नादौती की एसडीएम काजल मीणा को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को एसीबी ने उन्हें उनके रीडर दिनेश सैनी और वरिष्ठ लिपिक प्रवीण धाकड़ के साथ भरतपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के अनुसार, मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर लिए गए हैं और जांच प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि रिश्वत मांगने और लेने के पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद ही कार्यवाही की गई।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान एसडीएम काजल मीणा ने गलती होने की बात कही, हालांकि इसे आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया गया। मामले की सूचना कार्मिक विभाग को भेज दी गई है, जहां से निलंबन की कार्यवाही होने की संभावना है।
60 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गई
एसीबी ने पूर्व कार्यवाही में काजल मीणा को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनके रीडर और यूडीसी को भी हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान करीब ०4 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी बरामद होने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। इस कार्यवाही के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
दूसरी पोस्टिंग में ही विवाद
काजल मीणा की यह दूसरी पोस्टिंग थी। उन्होंने 30 अक्टूबर 2025 को प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा से स्थानांतरण के बाद नादौती में पदभार संभाला था। सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर क्षेत्र के बडौली गांव की निवासी काजल मीणा वर्ष 2024 बैच की राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी हैं और आईआईटी मंडी की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं।
फिलहाल एसीबी पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube