ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में समाजसेवी नरेश व्यास ने की निर्धन बालिकाओं के उच्च शिक्षा हेतु 51000 की घोषणा

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 20 views
अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में समाजसेवी नरेश व्यास ने की निर्धन बालिकाओं के उच्च शिक्षा हेतु 51000 की घोषणा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा:- 14 अप्रैल को आयोजित भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए समाजसेवी नरेश व्यास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी समाज के विकास की गति महिला शिक्षा से ही तय होती है। साथ ही उन्होंने घोषणा की की शाहपुरा और फुलिया ब्लॉक में यदि कोई वंचित समाज की प्रतिभावान गरीब बालिका जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, ऐसी बालिका की उच्च शिक्षा हेतु 51000 ₹ सहयोग राशि के रूप में देने की घोषणा की, उन्होंने कहा की बालिकाओं को उच्च अध्यन मे आर्थिक रुप से बाधा नही आनी चाहिए। जिसका अम्बेडकर विचार मंच संस्थान ने गर्म जोशी से समाजसेवी नरेश व्यास का इस पहल पर स्वागत किया तथा उनके विचारों को सामाजिक समरसता की भावना से प्रेरित बताया।
अंबेडकर विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घुसर ने बताया कि भीमराव अंबेडकर विचार मंच संस्थान शाहपुरा, समाज के बालिक-बालिकाओं की शिक्षा को और अधिक प्रभावशाली व उन्नत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, तथा जिसमे नरेश व्यास जैसे भामाशाह हमारे इस प्रयास को निश्चित रूप से और अधिक सफल बनाने में सहयोग प्रदान करते करेंगे इस अवसर पर कार्यक्रम में सभी अंबेडकरवादी वह गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube