ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 89 मरीजों की जांच, दवाएं भी वितरित।

By Shubh Bhaskar · 16 Apr 2026 · 42 views
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 89 मरीजों की जांच, दवाएं भी वितरित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी-माचाडी कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लूपिंग ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 89 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया।
सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, अस्थमा एवं हृदय रोग से संबंधित मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र मीणा, डॉ. कविता, डॉ. करण यादव, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा, एएनएम रुखसार, डीईओ राजेश सैनी एवं मोबाइलाइजर गोपेश शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube