ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ट्रक पलटा—चालक घायल।

By Shubh Bhaskar · 16 Apr 2026 · 50 views
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ट्रक पलटा—चालक घायल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी- रैणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 139.8 के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक चालक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अशोक खंडार निवासी जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 139.8 के पास उसे अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया।
हादसे के दौरान पीछे से आ रही एक बस भी ट्रक से टकरा गई, जिससे वह भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बस में सवार यात्रियों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल चालक को ट्रक से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल अलवर रेफर किया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube