ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने पर जश्न, बलरामपुर में बांटी गई मिठाई

By Shubh Bhaskar · 15 Apr 2026 · 14 views
बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने पर जश्न, बलरामपुर में बांटी गई मिठाई


सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, अटल भवन में मनाया गया जश्न
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर। बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जनपद बलरामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नगर के तुलसी पार्क स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन में जिला अध्यक्ष रवि मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला महामंत्री हिन्दू विश्वकर्मा, बंदना पासवान, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, जिला मंत्री ललिता तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, साधना पाण्डेय, संदीप उपाध्याय, अभिषेक सिंह हाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना पार्टी के लिए गर्व का विषय है। सभी ने उत्साह और जोश के साथ इस अवसर का स्वागत किया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube