ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला कलक्टर के निर्देश पर विकसित भारत मिशन की समीक्षा, स्वच्छता व मॉनिटरिंग पर विशेष जोर

By Shubh Bhaskar · 15 Apr 2026 · 15 views
जिला कलक्टर के निर्देश पर विकसित भारत मिशन की समीक्षा, स्वच्छता व मॉनिटरिंग पर विशेष जोर

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में विकसित भारत शहरी एवं ग्रामीण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण जुड़े तथा अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि विकसित भारत के लक्ष्य को धरातल पर साकार करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता पर विशेष फोकस, नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
जिला कलक्टर ने जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग आवश्यक है। उन्होंने आयुक्त स्तर से नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा फील्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कचरा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कलेक्शन एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी तय है तथा उसी के अनुरूप कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने आमजन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube