ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

व्यापार मंडल ने पूर्व अध्यक्ष रामजी आर्य को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक सभा आयोजित

By Shubh Bhaskar · 15 Apr 2026 · 14 views
व्यापार मंडल ने पूर्व अध्यक्ष रामजी आर्य को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक सभा आयोजित

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश तुलसीपुर बलरामपुर
उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा पूर्व अध्यक्ष रामजी आर्य के निधन पर स्थानीय नगर पंचायत सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि गोरक्षपीठ से जुड़े होने के कारण उनके साथ आत्मीय संबंध रहे और रामजी आर्य सदैव पुत्रवत स्नेह देते थे। उनके योगदान को याद करते हुए उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया।
महामंत्री रूप चंद्र गुप्ता ने कहा कि रामजी आर्य व्यापारिक समस्याओं के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर भी मुखर रहते थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा और उनके निधन से नगर को अपूरणीय क्षति हुई है।
संरक्षक बनारसी लाल मोदनवाल ने बताया कि उनके साथ आत्मीय संबंध रहे और वे हर समस्या को प्रमुखता से उठाते थे। संघ, बजरंग दल और भाजपा में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने समाज में अपनी गहरी छाप छोड़ी।
अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने उनके साथ 12 वर्षों तक कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे बेहद जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे। किसी भी समस्या के समाधान तक वे चैन से नहीं बैठते थे। उनके असमय निधन से नगर में सामाजिक और व्यापारिक कार्यों में एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हो गई है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया सहित मुजीब अल्वी, बाबुल चक्रवर्ती, केसरी शुक्ल, शिव कुमार, संजय अग्रवाल, प्रदीप गुप्त, विजय सोनी, जय सिंह, शुकदेव चौरसिया, रिजवान बबलू, राम गोपाल गुप्ता, रामराज विमल, निजामुद्दीन (सभासद), विजय प्रताप, अमन गुप्ता एवं राजेश बरनवाल ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से नगर में एक शून्य उत्पन्न हो गया है, जिसकी भरपाई में समय लगेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube