ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

समता से सामर्थ्य पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, विधायक डॉ. बैरवा ने दिया समरसता का संदेश

By Shubh Bhaskar · 15 Apr 2026 · 16 views
समता से सामर्थ्य पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, विधायक डॉ. बैरवा ने दिया समरसता का संदेश

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) स्थित अम्बेडकर शोधपीठ के तत्वावधान में ‘अम्बेडकर दृष्टि: समता से सामर्थ्य’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शाहपुरा विधायक व प्रबंध मंडल सदस्य डॉ. लालाराम बैरवा शामिल हुए।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. बैरवा ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि एक सशक्त और समरस समाज के निर्माण का मार्ग हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षित होकर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता जसवन्त खत्री ने बाबा साहेब के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. सुरेश अग्रवाल ने की, जबकि मानद निदेशक प्रो. शिव प्रसाद ने विषय की प्रासंगिकता पर विचार रखे। अंत में कुलसचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ. बैरवा ने शोधपीठ के कार्यों की सराहना करते हुए बाबा साहेब के विचारों के व्यापक प्रसार पर जोर दिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube